मिर्जापुर, फरवरी 13 -- जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव में बीते आठ फरवरी की रात मकान की चहारदीवारी के अंदर बाइक फूंकने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव निवासी रामेश्वरनाथ तिवारी का गाँव के पश्चिम अकोढ़ी बबुरा मार्ग के बगल मकान है। उनका आरोप हैकि रात दो बजे चहारदीवारी फांदकर मकान में घुसे मनबढ़ों ने उनके छोटे भाई दीनानाथ की बाइक फूंक दिया था। गैस सिलेंडर में आग लगाने और पूरे परिवार को जान से मारने का प्रयास किया, लेकिन शोर मचाने पर आस-पास के लोग जुट गए। जिससे मनबढ़ मौके से भाग निकले थे। थाना प्रभारी अविनाश प्रकाश राय ने बताया कि बाइक फूंकने की घटना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। उधर पीड़ित परिवार का कहना हैकि काफी जद्दोजहद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.