लखनऊ, अप्रैल 5 -- बारिश होने से सड़क पर पड़ी गीली मिट्टी में फिसली बाइक भतोईया गांव के फ्लाईओवर पर हुआ हादसा,सिर में लगी गंभीर चोटरहीमाबाद, संवाददाता।रहीमाबाद थानाक्षेत्र के भतोईया गांव के फ्लाईओवर के पास बाइक फिसलने से पीछे बैठी स्टॉफ नर्स सड़क जा गिरी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पति उन्हें मलिहाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। देर रात इलाज के दौरान स्टॉफ नर्स की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हरदोई के माधौगंज निवासी रोहित पटेल सेना से सेवानिवृत्त हैं। परिवार में पत्नी नीतू देवी (42), बेटी आकांक्षा और बेटा अक्षत पटेल है। रोहित ने बताया कि नीतू लखीमपुर के कुंभी सीएचसी पर संविदा स्टॉफ नर्स है। कई दिनों से पत्नी बीमार चल रही थी। शनिवार शाम वह ...