अलीगढ़, अप्रैल 27 -- अकराबाद, संवाददाता। नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सड़क पर गिट्टी डलवाकर छोड़ देना एक परिवार के लिए भारी पड़ गया। गोपी सर्विस रोड पर ग्रामीण बैंक के पास बिखरी गिट्टी के कारण एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार नगला राधे दरियापुर निवासी 65 वर्षीय वेदव्यास यादव अपने परिचितों के साथ सिकंदराराऊ में एक रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 11 बजे वह बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी गोपी सर्विस रोड पर ग्रामीण बैंक के पास सड़क पर पड़ी गिट्टी के चलते उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत अंधेरा होने के कारण सड़क पर गिट्टी का अंदाजा नहीं लग सका और ...