गुड़गांव, दिसम्बर 17 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। फर्रुखनगर के खेतावास गांव के पास मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिरसा निवासी विक्रम के रूप में हुई है, जो पिछले दो महीनों से गुरुग्राम में रहकर एक निजी लॉजिस्टिक्स कंपनी में कार्यरत था। पुलिस के अनुसार यह घटना रात करीब साढ़े नौ बजे के बीच हुई। विक्रम अपने दोस्त की बाइक मांगकर किराए के कमरे की ओर जा रहा था, तभी अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए उसकी शिनाख्त की गई। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। फुटेज में विक्रम की बाइक के पास कोई अन्य वाहन नजर नहीं आया, जिससे किसी बाहरी टक्कर या हिट-एंड-रन की संभाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.