धनबाद, मई 21 -- कुमारधुबी रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार रात करीब दस बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान ईसीएल (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) मोहुलबगान कॉलोनी निवासी राहुल राजभर के रूप में हुई है। राहुल रात की पाली में ड्यूटी के लिए बाइक से पंचेत जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक की तेज रोशनी (हाई बीम) के कारण उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया और बाइक का संतुलन बिगड़ गया। सड़क पर भारी मात्रा में बालू जमा होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और राहुल दूर तक घिसटता चला गया। इस हादसे में राहुल के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

दुर्घटना की सूचना दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुमारधुबी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लहूलुहान हालत में राहुल को...