फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 13 -- फर्रुखाबाद। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की बाइक फिसलकर गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी व बच्चा घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव बहरिया निवासी 25 वर्षीय सौरभ कुशवाह पुत्र रवि गुरुवार देर रात पत्नी नीलम देवी व डेढ़ साल के बेटे कृष्णा के साथ बाइक से गांव हेतमपुर में अपने साढ़ू मदनपाल के यहां गए थे। देर रात दंपति वापस घर लौट रहे थे। गांव से बाहर निकलते ही बाइक फिसलकर गड्ढे में जा गिरी, जिससे सौरभ, नीलम व कृष्णा घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। चिकित्सक ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सौरभ घर का इकलौता पुत्र था। मां किरन देवी व पिता रवि का रो-रोकर बुरा हाल था।...