कन्नौज, मई 2 -- अतिराजपुर निवासी मारुतिनंदन दीक्षित पुत्र बालकिशन अपने मामा रघुवंशीलाल पुत्र रामसेवक के साथ दवा लेने बाइक से जा रहे थे। जब वह जीटी रोड हाइवे पर डॉ.जेके वर्मा के अस्पताल के पास पहुंचे, तभी अचानक उनकी बाइक फिसल गई, जिससे वह दोनों लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...