कन्नौज, जून 8 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के सरदापुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक फिसलने से पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरो की मदद से एंबुलेंस की सहायता सीएचसी भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। कोतवाली छिबरामऊ के गांव लक्षीराम नगला निवासी जगदीश (65) पुत्र रूपलाल अपने पुत्र रवि कुमार (32) के साथ बाइक से अपने रिश्तेदारी से अपने घर छिबरामऊ जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सरदापुर गांव के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे पिता पुत्र घायल हो गए। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल, रेफर जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...