उरई, मार्च 9 -- कुठौद। प्रसिद्ध सिद्ध पीठ जालौन देवी माता के दर्शन कर घर लौट रहे दो बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिससे सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला औरैया के बेला निवासी विपिन और बाइक चला रहे उपेंद्र निवासी सहार थाना बेला, औरैया जालौनी माता के दर्शन कर वापस अपने घर जा रहे थे। रास्ते में जालौन खुर्द के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौद लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.