शामली, जून 1 -- रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे मोहल्ला खैलकलां निकट जामा मस्जिद निवासी तनवीर अपनी पत्नी बेगम के साथ बुलेट बाइक द्वारा शामली से कैराना वापस आ रहा था। तभी मन्नामाजरा के निकट बाइक असंतुलित होकर गिर गई, जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...