औरैया, दिसम्बर 15 -- औरैया। सोमवार की शाम कोतवाली क्षेत्र में बाइक फिसलने से चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों की मदद से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जालौन जनपद के गांव देबनपुरवा कुठौद निवासी 36 वर्षीय मनीष पुत्र बीरेंद्र कुमार अपने साथियों शंकरपुर कुठौद निवासी 19 वर्षीय राकेश और औरैया के गांव कंधई पुरवा दिबियापुर निवासी 17 वर्षीय शिवा के साथ बाइक से औरैया आ रहे थे। यमुना पुल के पास किसी अन्य बाइक से टक्कर लगने के कारण तीनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, शहर के मुहल्ला तिलकनगर निवासी पियूष पुत्र अवधेश की बाइक सोमवार दोपहर दीपू सिंह मील के सामने फिसल गई, जिससे वह भी घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान मनीष की हालत गंभीर होने के कारण उसे शौ शैय्या जिला अस्पताल चिचौली ...