रुडकी, दिसम्बर 31 -- भगवानपुर। औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिक की बाइक फिसल जाने से वह घायल हो गया। जिसको आसपास के लोगों ने भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह जसपुर निवासी कलीराम अपनी बाइक से औद्योगिक क्षेत्र में काम को जा रहा था। जैसे ही औद्योगिक क्षेत्र सिसौना गाव के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक अचानक फिसल गई और वह नीचे गिरने से घायल हो गया। तभी आसपास के अन्य लोगों ने उसे भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अनुज सिसोदिया ने बताया कि घायल को उपचार देकर घर भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...