गुड़गांव, अप्रैल 1 -- गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड स्थित डीएलएफ फेज-1 के एक मकान पर गोली चलाने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने एक पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर जब भागने लगा तो बाइक फिसलने से नीचे गिर गया। इस दौरान उसका पैर टूट गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। अपराध शाखा सेक्टर-40 के मुताबिक सोनीपत के गांव सरधाना निवासी 30 वर्षीय प्रवीण उर्फ पिन्ना पर हत्या और शस्त्र अधिनियम के दो मामले पानीपत में और एक मामला दिल्ली में दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रवीण ने अपने साथी मोहित के साथ मिलकर डीएलएफ फेज-1 की इमारत पर गोली चलाने के लिए हथियार उपलब्ध करवाए थे।मामले में अब तक गुरुग्राम पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रवीण के कब्जे से दो पिस्टल, 41 कारतूस और एक बाइक बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.