रामपुर, मई 1 -- रामपुर के गांव हरदासपुर कोठरा निवासी रिंकू अपनी सास मीना और पत्नी अंजलि के साथ बाइक से शाहबाद की ओर आ रहा थाा। रेवड़ी कला गांव के पास बेकाबू होकर बाइक फिसल गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े। मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार मीना के हाथ में फ्रैक्चर है, जबकि रिंकू को गंभीर चोटें आई हैं। अंजलि को हल्की चोटें होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया । चिकित्सकों ने रिंकू और मीना की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...