फतेहपुर, मार्च 28 -- थरियांव। थाना क्षेत्र के रामपुर भेदपुर के पास शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में दो युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मानसिंह का पुरवा निवासी अवधेश उर्फ मखदमू का 17 वर्षीय पुत्र सचिन उर्फ नीरज गांव के ही 18 वर्षीय राजकुमार के साथ रिश्तेदारी से लौट रहा था। रात करीब नौ बजे रामपुर भेदपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान सचिन की मौत हो गई, जबकि राजकुमार का इलाज जारी है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...