आजमगढ़, मार्च 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। महराजगंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती-सहदेवगंज मार्ग पर गुरुवार की देर शाम बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार प्रतियोगी छात्र की मौत हो गई। महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा खरखपुरा गांव निवासी 27 वर्षीय सोनू यादव पुत्र हरीराम यादव स्नातक के बाद सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परिजनों का कहना है कि वह गुरुवार को बाइक से कहीं गया था। देर शाम करीब छह बजे घर लौट रहा था। सहदेवगंज मार्ग पर स्थित नई बस्ती गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में सोनू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनू की मौत की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.