गढ़वा, दिसम्बर 31 -- कांडी, प्रतिनिधि। बलियारी पंचायत के बरवाडीह टोला में बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक प्रकाश विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक सुंडीपुर निवासी श्रीराम विश्वकर्मा का पुत्र है। उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार प्रकाश सुंडीपुर स्थित अपने घर से सरकोनी गांव अपने मामा के घर जा रहा था। उसी दौरान बरवाडीह स्थित स्कूल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे धान लदे पिकअप वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...