गोपालगंज, अप्रैल 10 -- गोपालगंज। यातायात डीएसपी के प्रस्ताव पर नगर परिषद गोपालगंज ने कलेक्ट्रेट रोड में बाइक पार्किंग स्थल बनाया है। जिसमें टेंडर कर वेंडर के माध्यम बाइक पार्किंग करने पर 30 रुपए शुल्क वसूला जा रहा है। कुछ लोगों की फरियाद सुनने के बाद डीएम पवन कुमार सिन्हा ने नप ईओ को पार्किंग शुल्क 20 रुपए प्रति बाइक वसूलने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि सड़क की एक ही लेन में बाइक पार्किंग कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...