सहारनपुर, मार्च 26 -- देवबंद। कचहरी गेट पर बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में पुलिसकर्मी पर मारपीट और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगा है। विरोध में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (युवा मोर्चा) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीओ को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष अक्षय कुमार ने बताया कि वह ग्राम प्रधान पहल सिंह के साथ कचहरी आए थे। आरोप है कि गेट पर तैनात पुलिसकर्मी ने बाइक खड़ी करने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगा। इंकार करने पर कथित रूप से जातिसूचक टिप्पणी करते हुए मारपीट की गई। अक्षय कुमार का कहना है कि ग्राम प्रधान ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है, दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी। इस दौरान नरेंद्र लांबा, सु...