झांसी, दिसम्बर 11 -- गुरसरांय थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। गांव फरीदा के पास तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। समथर थाना क्षेत्र के गांव साकिन निवासी मुबीना (50) पत्नी इस्लाम आज अपने रिश्तेदार शाहरुख (30) बेटा शहादत उसकी पत्नी गुलनाज (28) पत्नी शाहरुख और रज़ा (5) बेटा कल्लू के साथ रिश्तेदारी में गरौठा जा रहे थे। जैसे ही शाहरुख बाइक लेकर गुरसरांय सड़क पर गांव फरीदा मोड़ पर पहुंचा, तभी कोई जंगली जानवर आ गया। बाइक रफ्तार में होने की वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया। वह लहराते हुए सड़क किनारे फिसलकर आगे जाकर पलट गई। हादसे में सभी लोग दूर तक घिसटते चले गए। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां च...