बांका, अप्रैल 23 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के तारडीह गांव में बुधवार की रात में बाइक पलटने से एक युवक जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तारडीह गांव के अभय मंडल लक्ष्मीपुर बहियार में थ्रेसर चलवा रहे थे। उनका पुत्र राहुल कुमार बाइक से अपने पिता के पास जा रहा था। गांव के पंचायत सरकार भवन के समीप पहुंचते ही अचानक उनकी बाइक असंतुलित होकर पलट गई जिसमें वह जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना उनके परिजनों को देते हुए उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉ अपूर्व अमन सिंह ने उनका उपचार किया। यह भी पढ़ें- बाइक दुर्घटना में चालक घायल यह भी पढ़ें- अररिया: बाइक असंतुलित होकर गिरने से युवक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...