आजमगढ़, अप्रैल 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। रौनापार थाना क्षेत्र के बैदौली गांव में मंगलवार को अनियंत्रित बाइक पलटने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पौत्र घायल हो गया। घटना के समय दोनों घर से खेत जा रहे थे। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बैदौली गांव निवासी 58 वर्षीय मेवाती देवी पत्नी स्व. लौटन पाल मंगलवार सुबह अपने पौत्र मुन्ना पाल के साथ बाइक से खेत जा रही थी। गांव के पास रास्ते में कुत्ता आने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में महिला की मौत, दो अन्य लोग हुए घायल इस पर परिजन उसे राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर ले गए। हालत में सुधार न होने पर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। रात में महिला की मौत ...