भभुआ, मार्च 9 -- अधौरा। रोहतास जिले के सोली व जोन्हा गांव के बीच अनियंत्रित बाइक के पलटने से एक युवक घायल हो गया। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि घायल 18 वर्षीय भरत सिंह नौहट्टा थाना क्षेत्र के सलेया गांव निवासी शिवपूजन सिंह का पुत्र है। वह बाइक से रेहल गांव में बारात जा रहा था। तभी वह दुर्घटना का शिकार हो गया। उसे अधौरा पीएचसी लाया गया, जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...