हरदोई, मार्च 24 -- माधौगंज। ग्राम तपनौर निवासी किसान राजनरायन कुशवाहा मंगलवार करीब ढ़ाई बजे कस्बे की ओर आ रहे थे। सेलापुर-मटियामऊ मार्ग भैंसीखेड़ा गांव के सामने युनोवा कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक के परखचे उड़ गए और किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग के छोटे भाई करुणाशंकर के बच्चे लखनऊ पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। छुट्टी के बाद उन्हें घर ले जाने के लिए आ रहे थे। रास्ते में सड़क हादसे के शिकार हो गए। शादी के बाद उनके कोई संतान नही थी। भाईयों के साथ रहकर भतीजे-भतीजियों की देखरेख व खेतीबाड़ी का काम करके समय गुजार रहे थे। जिस कार से हादसा हुआ है वह कन्नौज की बताई जा रही है, जबकि लखनऊ का नम्बर पड़ा है। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंद...