गोड्डा, मई 2 -- मेहरमा, एक संवाददाता। शनिवार को थाना क्षेत्र के पिरोजपुर शिव मंदिर के पास दो अज्ञात बाइक सवारों ने एक महिला के गले से सोने का हार छीनकर फरार हो गए। झपटमारी की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुअनि सत्यदीप व सअनि सुदील टोप्पो एवं सहदेव प्रसाद अपने दल बल के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और पीड़ित महिला, जो भागलपुर जिला अंतर्गत कहलगांव थाना के ग्राम बरैनी निवासी नितेश कुमार की पत्नी रुचि कुमारी हैं, से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।उन्होंने बताया कि वह अपने मायके शंकरपुर से मां के साथ बाराहाट जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो उचक्कों ने झपट्टा मारकर अचानक उनके गले से सोने का हार ले उड़े। पीड़िता के फर्द बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों मे...