गिरडीह, जून 30 -- देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के चतरो-चंदाडीह रोड में झगरुडीह गांव के पास रविवार देर रात सड़क दुघर्टना में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों में चकाई थाना क्षेत्र के दुलमपुर पतउवा गांव के अल्लाउद्दीन अंसारी 19 वर्ष, इसराफिल अंसारी 20 वर्ष, साबिर अंसारी 20 वर्ष को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कराया गया। बताया कि तीनो युवक एक हीं बाइक से झगरुडीह कर्बला में आयोजित उर्स मेला देख वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में स्कॉर्पियो की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...