बाइक पर शराब की खेप ला रहा तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी, सितम्बर 5 -- मधवापुर। नेपाल से बाइक पर शराब की खेप ला रहे एक तस्कर को मधवापुर में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने 45 बोतल शराब व बाइक जब्त कर लिया है। बरामदगी और जब्ती की कार्रवाई मधवापुर एसएसबी ने शनिवार को की। मामला, इंडो नेपाल बॉर्डर पीलर नंबर 296/1 से करीब 350 मीटर भारतीय क्षेत्र की ओर का है। पकड़े गये आरोपी का नाम लाल मोहन कुमार है। वह सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र स्थित भिठ्ठा धर्मपुर निवासी राजकिशोर राय का 23 वर्षीय बेटा है। एसएसबी ने बरामद सामानों के साथ आरोपी को मधवापुर पुलिस के हवाले कर दिया है। थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- अररिया : 36 लीटर नेपाली शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार , एक फरार यह भी पढ़ें- Madhubani News: शराब बरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.