गया, मार्च 17 -- गुरुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार रात गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए राजन गांव के पास एक बाइक से भारी मात्रा में बियर और विदेशी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार, बाइक पर 500 एमएल की 72 बोतल बियर और 375 एमएल की 24 बोतल विदेशी शराब लदी थी। संदेह होने पर पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक व शराब जब्त कर ली है। फरार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.