सीतामढ़ी, सितम्बर 27 -- सुरसंड। नेपाल से तस्करी कर बाइक पर लादकर लायी जा रही 405 बोतल देशी शराब को जब्त करते हुये सुरसंड कैंप के एसएसबी जवानों ने शनिवार को एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी जवान सीमा पर पिलर संख्या 304/1 से 300 मीटर भारतीय क्षेत्र में गश्त लगा रहे थे। इस दौरान यह कार्रवाई की गयी। गिरफ्तार संतोष कुमार की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के कोइरिया पिपरा वार्ड संख्या एक निवासी मदन सहनी के पुत्र के रूप में हुयी है। एसएसबी ने जब्त शराब व बाईक के साथ गिरफ्तार तस्कर को सुरसंड थाना के हवाले कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...