बहराइच, अप्रैल 21 -- रुपईडीहा। पड़ोसी नेपाली जिला बांके की पुलिस ने एक भारतीय नम्बर प्लेट की बाइक पर छिपाकर रखे नेपाली कस्टम चोरी के 20 मोबाइल व फल बरामद किए हैं। बांके जिले के पुलिस प्रवक्ता व इंस्पेक्टर रमेश विष्ट ने बताया कि बांके जिले की जानकी गांव सभा के साईं गांव में जवानों ने सोमवार की रात एक बाइक पर लदे फल व मोबाइल बरामद किए हैं। बाइक को छोड़कर सामान की कीमत 68 हजार 700 रुपये आंकी गई है। बाइक, व्यक्ति, मोबाइल फोन व फल सहित नेपालगंज कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...