बक्सर, फरवरी 28 -- ---- कार्रवाई विशेश्वर डेरा गांव के पास शिवपुर दियारा में पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस के प्रयास के बावजूद शराब बिक्री पर नहीं लग रहा है अंकुश चक्की, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के शिवपुर दियरा स्थित हनुमान डेरा के पास पुलिस ने शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। अपनी कार्रवाई में पुलिस ने न केवल 81 लीटर देसी शराब बरामद किया, बल्कि मौके से उसने एक बाइक भी जब्त की। आरोपी की पहचान विशेश्वर डेरा गांव निवासी बिपीन सिंह के रूप में की गई। जांच के दौरान आरोपी के पास से 200 एमएल की 405 पीस यानी, 81 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। प्रखंड क्षेत्र का जवहीं दियर, शिवपुर दियर और चक्की का दियारा इलाका शराब तस्करों का गढ़ बनता जा रहा है। इन क्षेत्रों में खुलेआम शराब की तस्करी हो ...