बागपत, मई 21 -- बड़ौत। करीमपुर निवासी सुमित पुत्र कर्मवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर की छत पर नहा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी की बाइक पर पानी की छींटे पड़ गईं, जिस पर उसने माफी भी मांग ली थी। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी युवक अपने भाइयों और पिता के साथ उसके घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी मां सुमन के सिर में ईंट मार दी गई, जिससे वह घायल हो गईं। बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने रमाला थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...