बांदा, मई 23 -- नरैनी। सतना की तरफ से मौरंग लाद कर जा रहे ट्रक ने बाइक में सवार दंपति को टक्कर मार दिया। इसमें मां बेटे की मौत हो गई। बाइक सवार पिता पुत्री समेत तीन लोग घायल हो गए। इसमें दो बच्चे भी शामिल है। हादसे के बाद मौके से भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। यह भी पढ़ें- हादसे में युवक की मौत मामले में एफआईआर कालिंजर थाना क्षेत्र के कटरा कालिंजर गांव निवासी 35 वर्षीय कमल कुमार शनिवार की शाम अपनी 30 वर्षीय पत्नी सुनीता व दो पुत्री 5 वर्षीय शिवानी , 3 वर्षीय शिवांशी व डेढ वर्षीय पुत्र शिवांश को बाइक में बैठाकर अपनी ...