मैनपुरी, मार्च 12 -- मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में एक ही बाइक पर सवार पांच लोगों को स्कॉर्पियो कार ने रौंद दिया। स्कॉर्पियो की टक्कर से मां बेटे की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार आधी रात के बाद की है। कोतवाली क्षेत्र के नगला पजाबा से जाते समय नगला कवर के निकट ये हादसा हुआ। 38 वर्षीय संजीव कुमार अपनी बाइक पर 35 वर्षीय पत्नी पूनम देवी, 5 वर्षीय पुत्र आर्यन, 12 वर्षीय प्रेम तथा भतीजे योगेंद्र पुत्र अजब सिंह नगला पजाबा में अपने बहनोई राजेश कुमार के यहां जन्मदिन की पार्टी में भाग लेने आया था। रात को वह भोगांव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नाका स्थित अपने घर वापस लौट रहा था। रात 12:30 बजे के करीब ट्रैक्...