बाइक पर जबरन बैठाकर छात्र को ले जाकर पीटा
इटावा औरैया, मई 20 -- साम्हों। कोतवाली भरथना क्षेत्र में बीएससी के एक छात्र को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़ित के पिता ने पांच नामजद समेत कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्राम चलनिया मजरा बेर निवासी अरविंद यादव ने बताया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र हरविंद उर्फ हर्षित 20 मई को भोली चौराहे पर एक दुकान पर ट्रैक्टर की धुलाई करा रहा था। आरोप है कि तभी कई बाइक सवार युवक वहां पहुंचे और असलाह के बल पर उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। आरोपी छात्र को भोली चौराहे से करीब पांच किलोमीटर दूर नगला विधि गांव ले गए, जहां करीब एक घंटे तक उसके साथ लात-घूंसों और हथियारों से मारपीट की गई। पीड़ित के अनुसार कुछ दिन पहले अछल्दा थाना क्षेत्र के इटैली स्थित परीक्षा केंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.