शामली, मार्च 15 -- शामली। गत दिवस शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी एक सर्राफा व्यापारी की गैंस सिलेंडर ले जाते समय ट्रक की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सर्राफा व्यापरी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सर्राफा व्यापारी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टामार्टम के बाद गमगीन माहौल में व्यापारी का अंतिम संस्कार किया गया। शहर के मोहल्ला रेलपार शिव कालोनी निवासी 38 वर्षीय अमित पुत्र रामेश्वर दयाल शर्मा जनपद मुजफ्फरनगर क्षेत्र के गांव अलीपुर में सुनार की दुकान करता था। बताया जाता है कि गत शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सर्राफा व्यापारी अमित कुमार शामली से किल्लत के चलते घरेलु गैंस सिलेंडर भरकर वापस गांव अलीपुर में दुकान लौट रहा था। बताया जाता है कि जब व्यापारी लालूखेडी चौकी के...