सोनभद्र, मई 12 -- अनपरा,संवाददाता। सिंगरौली के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निगाही -नवानगर- जयंत मार्ग पर निगाही मुख्य गेट के सामने बीच रोड पर एक विशालकाय महुआ का पेड़ मोटरसाइकिल सवार पर गिर गया। दुर्घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और बाइक सवार को गम्भीर चोटें आयी। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक अचानक वृक्ष गिरने से राहगीरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला जिससे अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पहुंची नवानगर पुलिस ने घायल बाइक सवार को नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत भिजवाया जहां घायल की हालत गम्भीर बनी हुई है। जेसीबी बुलवाकर घंटो मशक्कत के बाद गिरे वृक्ष को काटकर सड़क से हटवाया गया जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...