बाइक न मिलने पर विवाहिता कमरे में कैद, पति समेत 6 पर केस
फतेहपुर, अगस्त 3 -- खागा। दहेज में बाइक न मिलने पर ससुरालीजन विवाहिता को कमरे में बंद कर प्रताड़ित किया। बीमार होने पर उसका इलाज भी नहीं कराया गया। सब्र का बांध टूटने पर विवाहिता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के अमांव निवासी शबाना बानो का विवाह दो नवंबर 2024 को गांव में ही समसुल कमर उर्फ शिब्लू पुत्र इलियास के साथ हुआ था। पीड़िता ने बताया कि परिजनों ने हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही वलीमा पर ससुराल पक्ष ने ताना मारना शुरू कर दिया कि बाइक क्यों नहीं दी गई, जिससे उनकी बेइज्जती होती है। जब पीड़िता ने अपने पिता की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए असमर्थता जताई तो उसका उत्पीड़न और बढ़ा दिया गया। शादी के दो महीने बाद ही पति विदेश चला गया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समसु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.