बांदा, अगस्त 9 -- पैलानी। क्षेत्र के ग्राम खप्टिहा कलां निवासी मनीषा पत्नी सिद्ध गोपाल ने पैलानी में पति के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि आठ वर्ष पूर्व पिता रामदेव निवासी गजपुरवा थाना जसपुरा ने अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर सिद्ध गोपाल के साथ शादी की थी। शादी में अतिरिक्त दहेज न दे पाने की वजह से पति शराब पीकर आए दिन मारपीट एवं गाली गलौज करता है। कहता है कि अपने पिता से अतिरिक्त दहेज के रूप में एक मोटरसाइकिल तथा एक लाख रुपये लेकर आओ। न देने पर इसी तरीके से मारपीट की जाएगी। पिता ने समझौता भी कराया था, फिर भी पति नहीं माना। तीन अगस्त की रात शराब के नशे में उसे लात-घूसों से जमकर पीटा। चिल्लाने पर पड़ोसियों ने बचाया। जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हि...