दरभंगा, फरवरी 3 -- बेनीपुर/अलीनगर, हिटी। बेनीपुर-बहेड़ी मार्ग में घुसकीपट्टी पौड़ी के पास मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में बहेड़ा थाना क्षेत्र के अंटौर निवासी सीताराम पासवान के 30 वर्षीय पुत्र सुजीत पासवान की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सुजीत को अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर में भर्ती कराया गया। वहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एसएच-88 बेनीपुर-बहेड़ी रोड में घुसकीपट्टी पौड़ी के पास बाइक सवार सुजीत ने संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रक में ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार बघौली निवासी मृतक का साला भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को बेनीपुर अस्पताल भेजा। वहां इलाज के दौरान सुजीत की मौत हो गई। मृतक के साले को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.