फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 17 -- फर्रुखाबाद। सड़क पार कर रहे ग्रामीण को बाइक ने टक्कर मार दी इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है । कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव श्रृंगीरामपुर निवासी किशनपाल रजीपुर बाजार करने आए थे। चौराहे के निकट पैदल सड़क पार करने के दौरान वहां से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। घटना को देखते हुए आस-पास के लोगों ने उन्हें एंबुलेंस द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह भी पढ़ें- बाइक के धक्के से साइकिल सवार किसान घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...