बाइक ने युवक को मारी टक्कर, 3 जख्मी
उन्नाव, जून 18 -- नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ कानपुर हाईवे स्थिति पुराने टोल प्लाजा के पास गुरुवार शाम को पैदल जा रहे युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में अमित सिंह (40) पुत्र सोनेलाल निवासी उरसान कानपुर देहात तथा बाइक चालक शेषराज (30) पुत्र गुरुप्रसाद निवासी बाबू पुरवा, सफेदाबाद, बाराबंकी गंभीर रूप से घायल हो गए। वही बाइक पर पीछे बैठा रामसिंह पुत्र बिसेसर निवासी पश्चिम बेलवन बाराबंकी मामूली रूप से चोटिल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी नवाबगंज भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर घायल युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रामसिंह ने बताया कि वह शेषराज के साथ बाइक से शाम को टोल प्लाजा गया था। वापसी में हादसे का शिकार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.