साहिबगंज, जनवरी 6 -- बरहड़वा। बरहरवा-बरहेट मुख्य पथ पर सोमवार की देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरहरवा के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर चाय दुकान में टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक संख्या जेएच 18 एल 4009 पतना चौक की ओर से बरहरवा स्टेशन चौक की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित एक चाय दुकान में टक्कर मार दी। दुर्घटना में राधानगर थाना क्षेत्र के लखीजोड़ निवासी जौहर टुडू (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात गार्ड पवन कुमार दास की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी बरहरवा लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सादिक अंसारी ने प्राथमिक उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.