दरभंगा, मार्च 30 -- सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर में बाइक की ठोकर से महिला जमीन पर गिर गई। इस मामले में सिंहवाड़ा थाने में एससी-एसटी की धारा के तहत राम केवल पासवान की पत्नी सुमित्रा देवी ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में बाइक सवार रमीज साबरी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने बताया है कि वह अपने घर से बगीचे की तरफ जा रही थी कि बाइक से आ रहे गांव के ही मो. इरफान उर्फ फिरोज एवं चकदरगाह निवासी रमीज साबरी ने उसे ठोकर मार दी। इससे वह जमीन पर गिर गई। उसने कहा कि जैसे ही मैंने विरोध किया कि उन लोगों ने जातिसूचक गाली देते हुए बदसलूकी की। उसने आरोप लगाया कि आरोपित ने उसके मुंह पर थूक दिया एवं कटासा चौक पर आ रहे उसके पति को साथ जातिसूचक गाली देते हुए मारपीट की। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मामले का अनुसंधान कि...