बाइक ने पुल से रजवाहा में लगाई छलांग, किसान की मौत
भभुआ, मई 26 -- रजवाहा के कीचड़ में धंसने के बाद दम घुटने की वजह से गई जान सुबह में महिलाओं ने देख मचाया शोर, जुटे ग्रामीणों ने की पहचान (पेज तीन) चांद, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के खैटी पुल से सोमवार की रात बाइक के साथ चालक रजवाहा में गिर पड़ा, जिससे वह कीचड़ में धंस गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। मृतक 47 वर्षीय पप्पू सिंह चांद थाना क्षेत्र के सिहोरियां गांव का रहनेवाला था। फिलहाल वह मिझगाई में मकान बनाकर अपने बच्चों के साथ रह रहा था। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों व मृतक के परिजनों को तब मिली, जब मंगलवार की सुबह शौच के लिए गईं महिलाओं की नजर शव पर पड़ी और शोर मचाया। महिलाओं की आवाज सुन जुटे ग्रामीणों ने मृतक की पहचान की और उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन के आने के बाद इस घटना की जानकारी चांद थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.