बाइक ने पुलिस की गाड़ी में मारी ठोकर, दो किशोर जख्मी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाने के जसौली कांटा चौक के समीप सोमवार को डायल 112 पुलिस की गाड़ी में बाइक सवार ने ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार बरुराज थाने के कोरिगावां निवासी संजू राम का पुत्र साजन कुमार (15) और जियालाल पासवान का पुत्र रवि कुमार (13) घायल हो गया। वहीं आंशिक रूप से जख्मी एक युवक बाइक लेकर भाग गया। डायल 112 की पुलिसकर्मियों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक देवरिया की ओर से आ रही थी। कार को ओवरटेक करने में बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी पुलिस की गाड़ी में ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद बाइक सहित तीनों सवार गड्ढे में गिर गए। थानेदार ओमपुकार प्रिय ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.