बरेली, जनवरी 9 -- आंवला। एक बाइक ने घर के बाहर खड़ी किशोरी को टक्कर मार दी, जिसमें किशोरी का हाथ टूट गया। गांव शादीनगर की कृष्णा देवी ने सीओ को दी तहरीर में बताया कि दो जनवरी की शाम उनकी पुत्री शिवानी घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान गांव का ही परशुराम अपनी बाइक लापरवाही से चलाते शिवानी को टक्कर मार दी, जिसमें उसका हाथ टूट गया। आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...