बाइक ने आगे जा रही स्कूटी में मारी टक्कर, मौत
बहराइच, सितम्बर 29 -- बहराइच। फखरपुर थाने के गजाधरपुर के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार बाइक ने आगे जा रही स्कूटी में भीषण टक्कर मार दी। जिसके चलते स्कूटी पर सवार कैसरगंज थाने के निमदीपुर निवासनी आसिना (57) व उनके पति सज्जन (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दम्पत्ति को एंबुलेंस से फखरपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज शुरू किया। इसी दौरान आसिना की मौत हो गई। जबकि उनके पति सज्जन को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया। उनके दोनों हाथों में चोटे आई है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.