पीलीभीत, फरवरी 16 -- जहानाबाद। जहानाबाद में नीलगाय से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना जहानाबाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम गौनेरी निवासी अलीशेर अपने दो साथी गांव के ही आकिल अहमद और जहानाबाद निवासी मुर्शीद के साथ बाइक पर सवार होकर पीलीभीत से जहानाबाद की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ग्राम सियाबाड़ी पट्टी गांव के पास पहुंची। तभी खेतों से निकलकर एक नीलगाय अचानक सड़क पर आ गई। तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर नीलगाय से टकरा गई। इससे अलीशेर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। अहमद और मुर्शीद घायल हो गए। हादसे के बाद पहुंची थाना जहानाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.