अल्मोड़ा, अप्रैल 21 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने कोतवाली में तहरीर दी है। कहना है कि गुरुग्राम के एक शोरूम से बाइक खरीदी थी। अल्मोड़ा में दर्ज रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज उनके पास हैं। कहना है कि उनके जानने वाले लखनऊ निवासी मो खालिब कुछ समय पहले उनसे बाइक मांगकर ले गए। कुछ समय पहले वह वापस लौटे तो बाइक नहीं लाए। बताया कि बाइक उसके दो देहरादून निवासी निवासी अंकुर के पास है। जो बाइक वापस नहीं लौटा रहा है। बताया कि बाइक देहरादून और हरिद्वार में देखी गयी है। उन्होंने बाइक को वापस लौटाने और किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर अंकुर की जिम्मेदारी होने की बात कहते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि बाइक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.